Sarkari Yojna Hindi

मुख्यमंत्री वृधा पेंशन योजना | SSPMIS पोर्टल पर ऐसे देखें अपने आवेदन की स्थिति और और पेमेंट स्टेटस

Bihar Mukhymantri Vridhjan Pension Yojana :- नमस्कार दोस्तों, बिहार सरकार द्वारा अपने राज्य के वृद्धजन लोगों की आर्थिक मदद के लिए एक बहुत ही अच्छी “मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना” की शुरुआत की गई हैं| यदि आप बिहार के नागरिक हैं और आपका उम्र 60 वर्ष से ऊपर हैं तो इस वृद्धजन पेंशन योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं| बिहार सरकार ने इस योजना के लिए समाज कल्याण विभाग के सहयोग से SSPMIS पोर्टल की शुरुआत की हैं| इस पोर्टल की मदद से आप आवेदन फॉर्म भर सकते हैं और आवेदन की स्तिथि की भी जाँच कर सकते हैं| आज के इस पोस्ट मे हमने इस योजना के तहत आवेदन स्तिथि की जाँच करने के बारे मे जानकारी प्रदान करेंगे|

मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना के तहत बिहार के सभी वृद्धजनों को हर महीने पेंशन उपलब्ध कराई जाती हैं| अभी भी इस SSPMIS पोर्टल  की सहायता से वृद्धा पेंशन के लिए भी आवेदन कर सकते हैं और घर बैठे वृद्धजन पेंशन योजना बिहार लाभार्थी स्थिति की जांच कर सकता है| आप समाज कल्याण विभाग, बिहार सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर आधार कार्ड, मोबाइल नंबर, सैंक्शन आईडी, अकाउंट नंबर और BPL नंबर दर्ज करके भी SSPMIS Payment Status देख सकते हैं| आइए सबसे पहले हम आपको इस “मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना” के बारे मे बतलाते हैं|

ये भी देखें :- विधवा पेंशन योजना के तहत मिलेगी 3600 रूपये, ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

बिहार मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना क्या है

बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार द्वारा 60 वर्ष से अधिक आयु के वृद्धजनों को आर्थिक मदद पहुँचाने के लिए इस “वृद्धजन पेंशन योजना” की शुरुआत की गई हैं|  इस योजना के तहत समाज कल्याण विभाग के सहयोग से 60 से 79 वर्ष तक की आयु के वृद्धजनो को 400 रुपये प्रतिमाह तथा 79 वर्ष से अधिक आयु के वर्धजनों को 500 रुपये पेंशन के रूप में प्रदान किये जाते हैं| इस योजना की ख़ास बात यह ही की इसमें स्त्री और पुरुष दोनों ही वृद्धजनो को बुढ़ापे मे मदद दी जा रही हैं|

इस मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना को लागु करने के पीछे का उद्देश्य यही हैं की अब प्रदेश में किसी भी वृद्ध को अपने दैनिक खर्चो के लिए किसी अन्य व्यक्ति पर आश्रित नहीं होना पड़ेगा| अब वह सरकारी पेंशन सहायता के माध्यम से लाभ प्राप्त कर सकेंगे| इस योजना के जरिए वृद्धों को सशक्त बनाना हैं, ताकि वे अपने जीवन के आखिरी पड़ाव में बिना किसी आर्थिक परेशानी के आसानी से जीवन-यापन कर सके|

ये भी देखें :- अटल पेंशन योजना 2020 आवेदन | Atal Pension Yojana | APY चार्ट एवं लाभ

बिहार मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन लाभार्थी स्थिति

सभी बिहार के वृद्धजन जिन्होंने अभी तक इस पेंशन योजना मे आवेदन नहीं किया हैं, वे SSPMIS के ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन मोड मे आवेदन फॉर्म भर सकते हैं| इस योजना के तहत सभी लाभार्थियों को पेंशन की राशी डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए बैंक खातों में पहुचायी जा रही है|

योजना का नाममुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना
आरम्भ किया गयासमाज कल्याण विभाग द्वारा
लाभार्थी60 वर्ष के अधिक आयु के वृद्धजन
उद्देश्यवृद्धजनो को आर्थिक सहायता प्रदान करना
लाभवृद्धजनों को पेंशन राशि
श्रेणीबिहार सरकारी योजनाएं
आधिकारिक वेबसाइटsspmis.in/

ये भी देखें :- अटल पेंशन स्कीम 2020 में हुआ बदलाव, जानिए नए नियम के बारे मे

बिहार वृद्धजन पेंशन योजना की प्रमुख विशेषताएं

बिहार सरकार और समाज कल्याण विभाग के सहयोग से शुरू की गयी “वृद्धजन पेंशन योजना” की कुछ प्रमुख विशेषताएं इस प्रकार हैं :-

  • इस योजना के तहत सहायता राशि राज्य के सभी असहाय वृद्धों को पेंशन के रूप में वितरित किया जाएगा|
  • बिहार के केवल स्थायी निवासी और असहाय बुजुर्ग इस योजना के तहत आवेदन करके लाभ प्राप्त कर सकते हैं|
  • यह सहायता राशि उन सभी महिलाओं और पुरुषों को दी जाएगी जिनकी उम्र 60 वर्ष और उससे अधिक है|
  • इस वृद्धजन योजना के तहत 60 से 79 वर्ष तक की आयु के वृद्धजनो को 400 रुपये प्रतिमाह तथा 79 वर्ष से अधिक आयु के वर्धजनों को 500 रुपये पेंशन दिया जाएगा|
  • केंद्र या राज्य सरकार के तहत सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारियों को इस पेंशन योजना में आवेदन करने से छूट दी गई है|
  • संपूर्ण खर्च बिहार सरकार द्वारा मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना के तहत वहन किया जाएगा|

बिहार मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना की आवेदन स्तिथि कैसे देखें?

यदि आपने इस मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरा हैं तो अब आप अपने आवेदन की स्तिथि की जाँच ऑनलाइन कर सकते हैं| उसके लिए आपको निचे दी गई कुछ चरणों को फॉलो करना होगा :-

  • सबसे पहले आपको सामाज कल्याण विभाग के Official Website पर जाना हैं|
  • वहां इसके होम पेज पर आपको “Beneficiary Status” का आप्शन पर क्लिक करना है|
  • इस लिंक पर क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा|
  • इस पेज पर आपको दिए गए स्थान में बेनेफियरी आईडी भरकर “Search” के बटन पर क्लिक कर देना है|
  • क्लिक करते ही आपके सामने बिहार मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना के आवेदन की स्थिति आ जाएगी|
  • आप अपने आवेदन की स्तिथि देखकर पता लगा सकते हैं की आपका आवेदन स्वीकार हुआ या नहीं|

ये भी देखें :- बिहार वृधा पेंशन लिस्ट 2020 – चेक करें elabharthi.bih.nic.in पर अपना नाम

इस प्रकार आप सभी बिहार मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन की स्तिथि की जाँच कर सकते हैं| इसके अलावा आप इसी SSPMIS पोर्टल के माध्यम से पेंशन प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भी भर सकते हैं| हमने इस पोस्ट मे वृद्धजन पेंशन योजना से जुड़ी सभी जानकारी प्रदान की हैं|

यदि आपके मन मे अभी भी इस वृद्धजन पेंशन योजना से सम्बंधित कोई सवाल हैं तो आप हमसे अपना सवाल कमेंट बॉक्स के माध्यम से पूछ सकते हैं| केंद्र सरकार और बिहार सरकार द्वारा ऐसी ही योजनाओं के बारे मे जानकारी प्राप्त करने के लिए आप हमारे इसी वेबसाइट के होम पेज पर विजिट कर सकते हैं|

kvsro

Recent Posts

MKBU B.Sc Sem 2 Result 2023 (Released): Check Bhavnagar University Results

MKBU B.Sc Sem 2 Result 2023 :- Hello Friends, Bhavnagar University B.Sc Sem 2 Result…

2 months ago

UNIRAJ BA 2nd Year Result 2023 (जारी): Check RU BA Part 2 Results

UNIRAJ BA 2nd Year Result 2023 :- Hello Friends, Rajasthan University (UNIRAJ) ne BA 2nd…

2 months ago

VKSU UG Admission 5th Merit List डाउनलोड करें @vksuonline.in

VKSU UG Admission 5th Merit List 2023 :- नमस्कार दोस्तों, बिहार की वीर कुंवर सिंह…

2 months ago

Puducherry Police Admit Card 2023 (Released): Constable Exam Call Letter

Puducherry Police Admit Card 2023:- Hello Friends, Puducherry Police ne Constable, Radio Technician & Deck…

2 months ago

जिला उद्योग केंद्र लोन योजना आवेदन 2023 ऑनलाइन फॉर्म MSME/ Udyam Registration

जिला उद्योग केंद्र लोन योजना आवेदन फॉर्म 2023 :- नमस्कार दोस्तों, यदि आप अपना खुद…

2 months ago

VKSU पार्ट 1 UG एडमिशन 1st Merit List 2023 | ऐसे करें डाउनलोड

VKSU UG Admission 1st Merit List 2023:- नमस्कार दोस्तों, जिन छात्रों ने वीर कुंवर सिंह…

2 months ago