Sarkari Yojna Hindi

देश के महिलाओं को बिना ब्याज मिलेगा तीन लाख तक का लोन, जानिए Udyogini Scheme के बारे में

Udyogini Scheme For Women :- नमस्कार दोस्तों, देश की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए केंद्र सरकार द्वारा कई योजनाएं चला जा रही हैं| केंद्र सरकार के साथ मिलकर कई बैंक भी महिलाओं के लिए विशेष योजनाएं चला रही हैं| इन सभी योजनाओं मे से एक “उद्योगिनी योजना(Udyogini Scheme)” भी हैं, जो कई बैंकों के साथ मिलकर महिलाओं को बिना ब्याज के लोन प्रदान कर रही हैं| आज के इस पोस्ट मे हमने इसी उद्योगिनी योजना के बारे मे सम्पूर्ण जानकारी प्रदान की है|

आपको बता दें की यह उद्योगिनी योजना मुख्य रूप से केंद्र सरकार की योजना नहीं हैं| यह योजना केंद्र सरकार के निर्देश अनुसार बैंकों द्वारा शुरू की गई योजना हैं| यह उद्योगिनी योजना देश के सरकारी वह प्राइवेट बैंकों के साथ नॉन बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी के द्वारा चलाई जा रही हैं| इस योजना के तहत देश की महिलाएं स्मॉल स्केल, बिजनेस रिटेल, बिजनेस और एग्रीकल्चर एक्टिविटीज के लिए लोन ले सकते हैं|

उद्योगिनी योजना की मदद से सभी महिलाएं तिन लाख तक का लोन प्राप्त कर सकते हैं| इस योजना की ख़ास बात यह है की केंद्र सरकार बैंकों के साथ मिलकर बिना ब्याज के लोन प्रदान करती हैं| अब जो भी महिला इस योजना के तहत लोन प्राप्त करना चाहते हैं, उन सभी को सबसे पहले योजना के पात्रता और शर्त के बारे मे जान लेना चाहिए| हमने यहाँ लोन प्राप्त करने के लिए आवेदन प्रक्रिया की भी जानकारी प्रदान की है|

उद्योगिनी योजना क्या हैं?

यह उद्योगिनी योजना देश के विभिन्न बैंकों द्वारा चलाया जा रहा हैं, इस योजना के तहत महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए लोन प्रदान किया जाता हैं| इस योजना के तहत उन महिलाओं को लोन दिया जाता है जो खुद का कारोबार करना चाहती हैं| इसके साथ ही उन महिलाओं को भी लोन दिया जाता है जिनका पहले से ही कोई कारोबार है|

उद्योगिनी योजना का मुख्य उद्देश्य महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना हैं| इस योजना का लाभ उन महिलाओं को दिया जाता है जिनकी आयु 18 से 45 वर्ष के बीच है| इस योजना के तहत आवेदन करने के बाद अधिकतम तीन लाख का लोन मिल जाता है| लोन प्राप्त करने की ज्यादा जानकारी आप अपने बैंक जाकर प्राप्त कर सकते हैं|

आपको यह भी बता दें की इस योजना का लाभ देश के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति (एससी – एसटी) और शारीरिक रुप से अक्षम महिलाओं को ब्याज मुफ्त लोन प्रदान किया जाता हैं| इस योजना के तहत दिए जा रहे लोन की मदद से वे महिलाएं खुद का कारोबार शुरू कर सकते हैं और समाज मे अपनी एक जगह बना सकते हैं|

उद्योगिनी योजना से जुडी मुख्य बातें

  • इस योजना के तहत, उन महिलाओं को लोन दिया जाता है जो अपना खुद का व्यवसाय करना चाहती हैं|
  • इसके साथ ही उन महिलाओं को भी लोन दिया जाता है जिनके पास पहले से ही एक व्यवसाय है|
  • इस योजना के तहत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति (एससी-एसटी), और शारीरिक रूप से अक्षम महिलाओं को ब्याज मुक्त ऋण दिया जाता है|
  • यह योजना सार्वजनिक, निजी बैंकों के साथ-साथ गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (NBFC) द्वारा स्वतंत्र रूप से चलाई जा रही है|
  • इस योजना के तहत तीन लाख तक के ऋण दिए जा सकते हैं|

किन-किन बैंकों से मिल सकता है लोन

अभी के समय मे कई सरकारी और निजी बैंक हैं, जहां से उद्योगिनी योजना की लोन बहुत आसानी से उपलब्ध है| उद्योगिनी ऋण देने वाले बैंक हैं पंजाब और सिंध बैंक और सारस्वत बैंक, मुख्य रूप से उद्योगिनी योजना की लोन देने वाली बैंक है|

इसके अलावा, उद्योगिनी योजना का लोन सभी कमर्शियल बैंकों से, सभी सहकारी बैंकों से और सभी क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों (RRB) से उद्योग योजना के तहत प्राप्त किया जा सकता है|

आवेदन करने के लिए जरुरी दस्तावेज

  • आधार कार्ड की फोटोकॉपी
  • जन्म प्रमाणपत्र
  • विधायक/स्थानीय सांसद के लेटरपैड पर लिखवाया हुआ पत्र
  • बीपीएल कार्ड की फोटोकॉपी (गरीबी रेखा से नीचे होने पर)
  • जाति प्रमाण पत्र (एसटी – एसटी के लिए)
  • आय प्रमाण पत्र
  • 2 पासपोर्ट साइज का फोटो

उद्योगिनी योजना के तहत लोन प्राप्त करने के लिए आवेदन कैसे करें

जो भी इच्छुक महिला लाभार्थी इस योजना के तहत लोन प्राप्त करना चाहते हैं, वे सभी निचे दी गई प्रक्रिया को फॉलो कर आवेदन फॉर्म भर सकते हैं :-

  • सबसे पहले अपने बैंक जाकर उद्योगिनी लोन फॉर्म प्राप्त करें|
  • या फिर संबंधित बैंक की वेबसाइट से भी उद्योगिनी लोन फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं|
  • फॉर्म लेने के बाद, फॉर्म मे पूछी गई सभी जानकारी भरें|
  • फॉर्म भरने के लिए ऊपर बताये गये सभी कागजातों की फोटोकॉपी लगा दें|
  • फॉर्म चेक करने के बाद संबंधित बैंक में उद्योगिनी लोन फॉर्म जमा कर दें|
  • फॉर्म जमा होने के बाद, यदि आपका आवेदन स्वीकार कर लिया जाता हैं तो आपको लोन दे दिया जाएगा|

उद्योगिनी योजना लोन फॉर्म भरने के बाद आप बैंक में जाकर रेगुलर तौर पर पूछताछ करते रहे कब तक आपका लोन पास हो रहा है| यदि आपका फॉर्म स्वीकार हो जाता हैं तो आपको योजना के तहत मिल रहे 3 लाख तक के लोन प्राप्त कर सकते हैं|

यहाँ हमने उद्योगिनी योजना की पुरी जानकारी प्रदान की हैं| यदि आपके मन मे अभी भी सि उद्योगिनी योजना के सम्बन्ध मे कोई सवाल हैं तो उसे आप निचे कमेंट बॉक्स मे पूछ सकते हैं| केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही ऐसी ही योजनाओ के बारे मे जानकारी प्राप्त करने के लिए आप हमारे इस वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं|

Suraj

Recent Posts

सोलर पैनल अब छत नहीं, दीवारों पर लगेंगे! देखिए नई तकनीक! Solar Panels On Walls New Technology

Solar Panels On Walls New Technology: आज के समय में ऊर्जा की बढ़ती मांग और…

6 days ago

Jio का धमाकेदार ₹139 रिचार्ज प्लान! बेनिफिट्स जानकर करेंगे तुरंत रिचार्ज Jio 139 Recharge Plan

आज के डिजिटल युग में इंटरनेट डेटा हमारी दैनिक जीवन का एक अभिन्न हिस्सा बन…

4 weeks ago

राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी खबर! e-KYC अपडेट करना हुआ जरूरी। Ration Card E-KYC Update

Ration Card E-KYC Update: वर्तमान समय में राशन कार्ड एक अत्यंत महत्वपूर्ण दस्तावेज बन गया…

4 weeks ago

घर बैठे सिर्फ 2 मिनट में राशन कार्ड ऐसे करें डाउनलोड Ration Card Download

Ration Card Download: राशन कार्ड आज के समय में एक अत्यंत महत्वपूर्ण दस्तावेज है। यह निम्न…

4 weeks ago

सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, जानें क्या हैं नई कीमतें Gold Silver Rate Today

भारतीय बाजार में सोना और चांदी हमेशा से महत्वपूर्ण स्थान रखते हैं। ये केवल गहने…

4 weeks ago