Hindi Jankari

29 जुलाई को होगी यूपी बीएड एंट्रेंस परीक्षा | जाने एग्जाम पैटर्न

UP B.E.d Entrance Exam 2020 :- नमस्कार दोस्तों, जो भी उम्मीदवार यूपी बीएड एंट्रेंस एग्जाम के अगले तारीख का वेट कर रहे थें, उनके लिए एक अच्छी खबर हैं| उत्तर प्रदेश कंबाइंड बैचलर ऑफ एजुकेशन (B.Ed.) का एंट्रेंस एग्जाम 29 जुलाई 2020 को राज्य सरकार द्वारा फिर से आयोजित किया जाएगा| सभी उम्मीदवार इस बीएड एंट्रेंस एग्जाम मे अपने एडमिट कार्ड के साथ उपस्तिथ हो सकते हैं|

जैसा की हमने आपको बताया की इस वर्ष यूपी बीएड एंट्रेंस एग्जाम का 29 जुलाई को आयोजित किया जाएगा| दरसल, पहले यह एग्जाम 8 अप्रैल को ही शुरू होने वाली थी लेकिन कोरोना वायरस महामारी के कारण इस एग्जाम को 22 अप्रैल तक स्थगित कर दिया गया था| लेकिन यह एग्जाम उस समय नहीं हो सका, इसलिए राज्य सरकार ने इसकी फाइनल डेट 29 जुलाई बताई हैं|

यूपी बीएड एंट्रेंस एग्जाम 2020

यह एंट्रेंस एग्जाम B.Ed में एडमिशन लेने के लिए आयोजित किया जाता हैं| उत्तर प्रदेश में 16 विश्वविद्यालयों में ये कोर्स कराया जाता है| आपको बता दें इस बार यूपी बीएड एंट्रेंस का एग्जाम लखनऊ यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित किया जाएगा| पिछले साल इस एग्जाम को उत्तर प्रदेश के महात्मा ज्योतिबा फुले रोहिलखंड विश्वविद्यालय (MJPRU), बरेली द्वारा आयोजित किया गया था|

एग्जाम की तारीख ऐलान करने से पहले राज्य सरकार ने इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को 19 जून तक अपने परीक्षा केंद्र बदलने की अनुमति दी थी| इस प्रक्रिया मे राज्य के लगभग 1,10,000 उम्मीदवारों ने अपने परीक्षा केंद्र बदलने के लिए आवेदन किया है| इसके कारण कोरोना वायरस महामारी को देखते हुए सरकार परीक्षा केंद्रों को बढ़ाने पर भी विचार कर रही है|

ऐसा होगा यूपी बीएड एंट्रेंस एग्जाम का पैटर्न

अब हम आपको यूपी बीएड एंट्रेंस एग्जाम के पैटर्न के बारे मे जानकारी देने जा रहें हैं| यूपी बीएड एंट्रेंस एग्जाम मे ऑब्जेक्टिव टाइप क्वेश्चन होगा| यह एग्जाम मे दो पेपर होंगे|

पहले पेपर मे 2 भाग होंगे, एक जनरल नॉलेज और दूसरा हिंदी भाषा| हर सेक्शन मे 50 सवाल दिये जाएंगे|

दूसरे पेपर में भी 2 भाग होंगे, पहला जनरल एप्टीट्यूड टेस्ट और सब्जेक्ट एप्टीट्यूड| इस पेपर में भी प्रत्येक भाग में 50 सवाल होंगे|

Suraj

Recent Posts

सोलर पैनल अब छत नहीं, दीवारों पर लगेंगे! देखिए नई तकनीक! Solar Panels On Walls New Technology

Solar Panels On Walls New Technology: आज के समय में ऊर्जा की बढ़ती मांग और…

2 weeks ago

Jio का धमाकेदार ₹139 रिचार्ज प्लान! बेनिफिट्स जानकर करेंगे तुरंत रिचार्ज Jio 139 Recharge Plan

आज के डिजिटल युग में इंटरनेट डेटा हमारी दैनिक जीवन का एक अभिन्न हिस्सा बन…

1 month ago

राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी खबर! e-KYC अपडेट करना हुआ जरूरी। Ration Card E-KYC Update

Ration Card E-KYC Update: वर्तमान समय में राशन कार्ड एक अत्यंत महत्वपूर्ण दस्तावेज बन गया…

1 month ago

घर बैठे सिर्फ 2 मिनट में राशन कार्ड ऐसे करें डाउनलोड Ration Card Download

Ration Card Download: राशन कार्ड आज के समय में एक अत्यंत महत्वपूर्ण दस्तावेज है। यह निम्न…

1 month ago

सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, जानें क्या हैं नई कीमतें Gold Silver Rate Today

भारतीय बाजार में सोना और चांदी हमेशा से महत्वपूर्ण स्थान रखते हैं। ये केवल गहने…

1 month ago