Hindi Jankari

यूपी जन्म प्रमाण पत्र 2020 (रजिस्ट्रेशन) | Birth Certificate बनवाने के लिए ऑनलाइन आवेदन

UP Birth Certificate Online Registration :- नमस्कार दोस्तों, यदि आप यूपी के निवासी हैं और आपको जन्म प्रमाण पत्र बनवाना हैं तो आज के इस पोस्ट में दी गई जानकारी के मदद से आप सभी ऑनलाइन जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदन कर सकते हैं| आप सभी को बता दें उत्तर प्रदेश राज्य में जन्म प्रमाण पत्र राजस्व विभाग द्वारा जारी किया जाता हैं| सरकार ने जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए हाल में ही ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध करवाई हैं, जिसके जरिये सभी राज्य के निवासी घर बैठे ही जन्म प्रमाण पत्र बनवा सकते हैं|

सरकार द्वारा शुरू किए गए ऑनलाइन सुविधा के माध्यम से आप सभी अपने मोबाइल से ही अपना और अपने बच्चों का जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं| इस जन्म प्रमाण पत्र के जरिये राज्य के लोग कई प्रकार के लाभ प्राप्त कर सकते हैं और इस प्रमाण पत्र की मांग कई जगह भी किया जाता हैं| इसलिए हमने आज के इस पोस्ट में ऑनलाइन डिजिटल जन्म प्रमाण पत्र बनवाने की आसन प्रक्रिया साझा करेंगे| ऑनलाइन जन्म प्रमाण पत्र कैसे बनाना हैं इसकी पुरी जानकारी के लिए आप इस पोस्ट को अंत तक पढ़ें|

उत्तर प्रदेश जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन आवेदन फॉर्म

हमारे देश में जन्म प्रमाण पत्र महत्वपूर्ण दस्तावेजों में से एक हैं क्योंकि इसका उपयोग हर जगह किया जाता हैं जैसे की सरकारी दस्तावेज बनवाने में, स्कूल कॉलेज में एडमिशन करवाने में या कोई भी सरकारी काम हो या पासपोर्ट बनवाना हो तब हमें इस जन्म प्रमाण पत्र की जरुरत पड़ती हैं| यदि आपके पास जन्म प्रमाण पत्र नहीं हैं, तो आप निचे दी गए प्रक्रिया के अनुसार ऑनलाइन आवेदन कर सकत हैं|

उत्तर प्रदेश के जो भी निवासी अपना या अपने बच्चों का जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं, तो वें हमारे इस पोस्ट में दिए गए लिंक के माध्यम से आवेदन फॉर्म भर सकते हैं| एक बार जब आप ऑनलाइन आवेदन कर देंगे उसके बाद आप उसी ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम जन्म प्रमाण पत्र डाउनलोड भी कर सकते हैं|

योजना का नामयूपी जन्म प्रमाण पत्र
शुरू की गईउत्तर प्रदेश सरकार द्वारा
लाभार्थीराज्य  के नागरिक
विभागई साथी उत्तर प्रदेश
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
ऑफिसियल वेबसाइटhttp://164.100.181.16/citizenservices/login/login.aspx#

जन्म प्रमाण पत्र के क्या-क्या लाभ हैं

  • जन्म प्रमाण पत्र का उपयोग कोई भी नागरिक विभिन्न प्रकार की सरकारी सेवाओं का लाभ उठाने के लिए कर सकता हैं|
  • जन्म का प्रमाण के जरिये वोटर आईडी कार्ड या स्कूल में प्रवेश पाने के लिए या सरकारी सेवाओं के पंजीकरण के लिए, विवाह के लिए आयु का प्रमाण देने के लिए उपयोग किया जाता है|
  • ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट आदि सभी प्रकार के दस्तावेजों / सेवाओं का आवेदन करने के लिए नागरिक को जन्म तिथि का प्रमाण पत्र का इस्तेमाल किया जाता है|
  • अब राज्य के लोग घर बैठे ऑनलाइन ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर Uttar Pradesh Birth Certificate के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है|
  • अब लोगो को सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेगे और न ही किसी भी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा|

जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • यूपी निवासी का प्रमाण
  • माता पिता का आधार कार्ड
  • पते का सबूत
  • मोबाइल नंबर
  • माता पिता का व्यवसाय तथा पता
  • जन्म तिथि
  • पासपोर्ट साइज फोटो

जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें ?

उत्तर प्रदेश के जो भी निवासी अपना या अपने बच्चों का जन्म प्रमाण पत्र बनवाना चाहते हैं, वे निचे दिए गए चरण प्रक्रिया के अनुसार ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकते हैं :-

  • इस लिंक पर क्लिक करते ही आपके सामने एक रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा|
  • इस रजिस्ट्रेशन फॉर्म में पूछी गयी सभी जानकारी जैसे आवेदक का नाम , जन्म तिथि ,मोबाइल नंबर , लिंग , जिला , सुरक्षा कोड आदि भरना हैं|
  • सभी जानकारी भरने के बाद आपको सुरक्षित करे के बटन पर क्लिक कर दें|
  • सफल रजिस्ट्रेशन के बाद आपको वापस होम पेज पर जाकर लॉगिन कर लें|
  • इसके बाद यूजरनाम और पासवर्ड ,कैप्चा कोड डालकर लॉगिन बटन पर क्लिक कर दें|
  • इस तरह आपका पंजीकरण पूरा हो जायेगा|

जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन डाउनलोड कैसे करें ?

एक बार जब आप जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आवेदन फॉर्म भर चुके होंगे तब आपको निचे दी गई प्रक्रिया के अनुसार इसको डाउनलोड करना हैं :-

  • सबसे पहले आप नगर सेवा यूपी की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाएं|
  • इसके होम पेज पर जाने के बाद Birth Certificate आप्शन पर क्लिक करें|
  • इसके बाद आपको Birth  Certificate Download के ऑप्शन पर क्लिक करना हैं|
  • आप अपने Acknowledgement Number, Registration Number या City Name/Date Of Birth डालकर सर्च कर सकते है|
  • आप अपना जन्म प्रमाण पत्र देख सकते हैं, जिसे अब आप डाउनलोड भी कर सकते हैं|

इस प्रकार आप सभी उत्तर प्रदेश के निवासी जन्म प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकते हैं| इसके बाद जन्म प्रमाण पत्र को डाउनलोड भी कर सकते हैं| यहाँ हमने जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन बनवाने की पुरी जानकारी प्रदान की हैं| यदि आपके मन में अभी भी इससे सम्बंधित कोई सवाल हैं तो आप हमसे अपना सवाल निचे कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं|

kvsro

Recent Posts

MKBU B.Sc Sem 2 Result 2023 (Released): Check Bhavnagar University Results

MKBU B.Sc Sem 2 Result 2023 :- Hello Friends, Bhavnagar University B.Sc Sem 2 Result…

2 months ago

UNIRAJ BA 2nd Year Result 2023 (जारी): Check RU BA Part 2 Results

UNIRAJ BA 2nd Year Result 2023 :- Hello Friends, Rajasthan University (UNIRAJ) ne BA 2nd…

2 months ago

VKSU UG Admission 5th Merit List डाउनलोड करें @vksuonline.in

VKSU UG Admission 5th Merit List 2023 :- नमस्कार दोस्तों, बिहार की वीर कुंवर सिंह…

2 months ago

Puducherry Police Admit Card 2023 (Released): Constable Exam Call Letter

Puducherry Police Admit Card 2023:- Hello Friends, Puducherry Police ne Constable, Radio Technician & Deck…

2 months ago

जिला उद्योग केंद्र लोन योजना आवेदन 2023 ऑनलाइन फॉर्म MSME/ Udyam Registration

जिला उद्योग केंद्र लोन योजना आवेदन फॉर्म 2023 :- नमस्कार दोस्तों, यदि आप अपना खुद…

2 months ago

VKSU पार्ट 1 UG एडमिशन 1st Merit List 2023 | ऐसे करें डाउनलोड

VKSU UG Admission 1st Merit List 2023:- नमस्कार दोस्तों, जिन छात्रों ने वीर कुंवर सिंह…

2 months ago