Hindi Jankari

उत्तर प्रदेश जाती OBC/SC/ST प्रमाण पत्र | UP Caste Certificate के लिए ऑनलाइन आवेदन

Uttar Pradesh OBC/SC/ST Caste Certificate :- नमस्कार दोस्तों, यदि आप उत्तर प्रदेश के नागरिक हैं और वहां Jati Praman Patra बनवाना चाहते हैं तो आप सभी के लिए यह प्रक्रिया बहुत आसान कर दी गई हैं| अब उत्तर प्रदेश के सभी नागरिक ऑनलाइन पोर्टल eSathi के जरिये ऑनलाइन जाती प्रमाण पत्र के लिए आवेदन फॉर्म भर सकते हैं| यह जाती प्रमाण पत्र (Caste Certificate) राजस्व विभाग द्वारा बनाया जाता है, जिससे राज्य के जो भी नागरिक OBC/SC/ST के लोग इसे बनवा सकते हैं|

जैसा की आप सभी जानते होंगे की UP Caste Certificate की सहायता से अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग तथा अति पिछड़ा वर्ग (OBC/SC/ST) से सम्बंधित युवा नौजवान लड़के और लड़किया सरकारी नौकरियों, विश्विद्यालयों में आरक्षण के द्वारा लाभ प्राप्त कर सकते हैं| इस जाती प्रमाण पत्र के जरिये समाज की मुख्य धारा से जोड़कर विकास के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आरक्षण की प्रक्रिया को अमल में लाया गया है| आइये अब आपको बताते हैं की आप eSathi वेबसाइट से जाती प्रमाण पत्र कैसे बनवा सकते हैं|

Uttar Pradesh Caste Certificate क्या है

हमारे देश में कई वर्ग हैं जैसे- अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग और अति पिछड़ा वर्ग (OBC/SC/ST) जिसके लिए संविधान में इन वर्गों के लिए आरक्षण (Reservation) शामिल है| उत्तर प्रदेश जाति प्रमाण पत्र केवल राज्य सरकार द्वारा इन वर्ग के नागरिकों को आरक्षण का लाभ देने के लिए पेश किया गया है| यह प्रमाणपत्र इन वर्गों की पहचान का प्रमाण है, ताकि ये नागरिक प्रदान किए गए आरक्षण का लाभ उठा सकें|

अगर आप भी अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग या अति पिछड़ा वर्ग से संबंधित हैं तो आपको जाति प्रमाण पत्र के बिना Reservation का लाभ नहीं मिल सकता है| इस तरह प्रमाणपत्र के माध्यम से पिछड़े वर्गों के युवा युवा लड़के और लड़कियों को सरकारी योजनाओं में आरक्षण और प्रतिष्ठित संस्थानों में प्रवेश का लाभ मिल सकता है| आप यह जाती प्रमाण पत्र कैसे बनवा सकते हैं, इसकी पुरी जानकारी निचे दी गई हैं|

UP जाती प्रमाण पत्र (Caste Certificate) की आवश्यकता

भारतीय संविधान में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग के लोगों को समाज के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने और समान रूप से प्रगति करने के लिए अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से आरक्षण प्रदान करता है, जिसके लिए जाति प्रमाण पत्र की पहचान की जाती है|इसके माध्यम से अनुसूचित जाति / जनजाति के लोगों को विशेष प्रोत्साहन और लाभ सुनिश्चित किया जाता है|

OBC/SC/ST श्रेणी के लिए नौकरियों, स्कूल प्रवेश और शैक्षणिक संस्थानों में विशेष छूट सरकार द्वारा प्रदान की जाती है, जिसका लाभ केवल यूपी जाति प्रमाण पत्र के माध्यम से लिया जा सकता है| सभी अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के लोगों को आरक्षण के लाभ का विशिष्ट प्रमाण पत्र प्रदान करने के उद्देश्य से सरकार द्वारा जाति प्रमाण पत्र जारी किया जाता है|

UP OBC/SC/ST प्रमाण पत्रों के लाभ

  • UP Caste Certificate के द्वारा ही अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग के युवाओ को आर्थिक आधार पर जाति प्रमाण पत्र के माध्यम से आरक्षण प्रदान किया जाता है|
  • उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जारी UP Jati Praman Patra विभिन्न छात्रवृत्तियो तथा सरकारी नौकरियों में आरक्षण का लाभ लेने हेतु आवश्यक है|
  • आप जाति प्रमाण पत्र के माध्यम से विभिन्न प्रकार की सरकारी योजनाओ में छूट का लाभ ले सकते है साथ ही आप आरक्षण भी प्राप्त कर सकते है|
  • जाती प्रमाण पत्र से उत्तर प्रदेश के नागरिकों को राज्य सरकारी सेवाओं और स्कूल /कॉलेजोया विश्विद्यालयों आदि में प्रवेश लेने के लिए इस्तेमाल कर सकते है|
  • यूपी जाति प्रमाण पत्र के माध्यम सरकारी योजनाओ, सरकारी नौकरियों में छूट और आरक्षण जैसे विभिन्न यूपी सरकारी सेवाओं, शैक्षिक संस्‍थाओं में कोटा, कुछ नौकरियों में आवेदन करने के लिए ऊपरी आयु सीमा की छूट आदि का लाभ उठाने में सहायता करता है|

उत्तर प्रदेश Jati Praman Patra के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • आधार कार्ड
  • वोटर ID कार्ड
  • पैन कार्ड
  • स्वप्रमाणित घोषणा पत्र

UP जाती प्रमाण पत्र बनवाने के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें ?

उत्तर प्रदेश राज्य के जो भी नागरिक जाती प्रमाण पत्र (Caste Certificate) ऑनलाइन बनवाना चाहते हैं, वे निचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं :-

  • सबसे पहले आप eSathi के ऑफिसियल वेबसाइट पर जाएं|
  • इसके होम पेज पर  “नवीन उपयोगकर्ता पंजीकरण” के लिंक पर क्लिक करें|
  • आपके सामने एक रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा, जिसे आपको अच्छे से भरना हैं|
  • सभी जानकारी भरने के बाद आपके पास Registration ID और Password मिल जाएगा|
  • अब वापस होम पेज पर लॉग इन में आपको पूछी गयी जानकारी का विवरण जैसे- यूज़र नाम, पासवर्ड, सुरक्षा कोड, OTP आदि दर्ज करके सबमिट के बटन पर क्लिक कर देना है|
  • अब वहां से “जाती प्रमाण पत्र” के आप्शन सेलेक्ट करें|
  • अब आपको फॉर्म में पूछी गयी जानकारी का विवरण जैसे- नाम, पता, मोबाइल नंबर, जनपद आदि दर्ज कर देना है|
  • इसके बाद आप “Submit” बटन पर क्लिक कर दें|

Important Links For UP Caste Certificate

Apply For Caste CertificateClick Here
eSathi Official WebsiteClick Here

UP जाती प्रमाण पत्र बनवाने के लिए ऑफलाइन आवेदन कैसे करें ?

  • सबसे पहले आपको अपने जिले की तहसील (Block) में जाना होगा|
  • अब आपको तहसील से आपको जाति प्रमाण पत्र का आवेदन पत्र लेना होगा|
  • आपको आवेदन पत्र में पूछे गए सभी महत्वपूर्ण जानकारी का विवरण दर्ज कर देना है|
  • अब आपको आवेदन फॉर्म के साथ सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों को संलग्न करना होगा|
  • इसके बाद आपको यह आवेदन फॉर्म तहसील में जमा करना होगा|
  • इस प्रकार आपका जाति प्रमाण पत्र के लिए आवेदन सफल हो जायेगा|

इस प्रकार आप सभी उत्तर प्रदेश के नागरिक जाती प्रमाण पत्र (Caste Certificate) के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकते हैं| यदि आपके पास अभी भी इससे सम्बंधित कोई सवाल हैं, तो आप अपना सवाल हमसे निचे कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं|

  • Email Id- ceghelpdesk@gmail.com
  • Phone Number- 0522-2304706
kvsro

Recent Posts

MKBU B.Sc Sem 2 Result 2023 (Released): Check Bhavnagar University Results

MKBU B.Sc Sem 2 Result 2023 :- Hello Friends, Bhavnagar University B.Sc Sem 2 Result…

2 months ago

UNIRAJ BA 2nd Year Result 2023 (जारी): Check RU BA Part 2 Results

UNIRAJ BA 2nd Year Result 2023 :- Hello Friends, Rajasthan University (UNIRAJ) ne BA 2nd…

2 months ago

VKSU UG Admission 5th Merit List डाउनलोड करें @vksuonline.in

VKSU UG Admission 5th Merit List 2023 :- नमस्कार दोस्तों, बिहार की वीर कुंवर सिंह…

2 months ago

Puducherry Police Admit Card 2023 (Released): Constable Exam Call Letter

Puducherry Police Admit Card 2023:- Hello Friends, Puducherry Police ne Constable, Radio Technician & Deck…

2 months ago

जिला उद्योग केंद्र लोन योजना आवेदन 2023 ऑनलाइन फॉर्म MSME/ Udyam Registration

जिला उद्योग केंद्र लोन योजना आवेदन फॉर्म 2023 :- नमस्कार दोस्तों, यदि आप अपना खुद…

2 months ago

VKSU पार्ट 1 UG एडमिशन 1st Merit List 2023 | ऐसे करें डाउनलोड

VKSU UG Admission 1st Merit List 2023:- नमस्कार दोस्तों, जिन छात्रों ने वीर कुंवर सिंह…

2 months ago