Contents
UP Kisan Karj Rahat List 2021:- नमस्कार दोस्तों, यदि आप उत्तर प्रदेश के किसान हैं और किसान ऋण मोचन योजना के तहत अपना कर्ज माफ़ करवाने के लिए आवेदन किया था तो अब आप सरकार द्वारा जारी की गई “यूपी किसान कर्ज राहत लिस्ट” मे अपना नाम देख सकते हैं| जिन भी किसानों का नाम इस कर्ज राहत लिस्ट मे शामिल होगा उन किसानों का कर्ज माफ़ कर दिया जाएगा| आज के इस पोस्ट मे हमने इस योजना के बारे मे सम्पूर्ण जानकारी और लाभार्थी सूची मे नाम देखने की प्रक्रिया के बारे मे जानकारी प्रदान की हैं|
उत्तर प्रदेश राज्य सरकार धीरे धीरे सभी पात्र किसानो की सूची बना रही है| राज्य के जिन किसानों ने कर्ज राहत के लिए आवेदन किया था वे सभी किसान अपने कर्ज माफ़ी की स्थिति या लिस्ट में नाम देखने के लिए योजना की ऑफिसियल वेबसाइट पर जा सकते हैं| सरकार NIC उत्तर प्रदेश द्वारा विकसित आधिकारिक वेबसाइट “www.upkisankarjrahat.upsdc.gov.in” के माध्यम से एकत्रित जानकारी के आधार पर योजना लाभार्थी सूची तैयार की जा रही है| निचे हमने किसान ऋण मोचन योजना लाभार्थी सूची के बारे में पुरी जानकारी प्रदान की है|
उत्तर प्रदेश किसान ऋण मोचन योजना 2021
उत्तर प्रदेश राज्य के किसानों को राहत देने के लिए यह योजना 9 जुलाई 2017 को शुरू की गई थी| इस योजना के तहत, उत्तर प्रदेश के छोटे और सीमांत किसानों को राज्य सरकार द्वारा 1 लाख तक के कृषि ऋण माफ किए जाएंगे| इस योजना के तहत, लगभग 86 लाख किसान अपने द्वारा लिए गए फसल ऋण से मुक्त होंगे|
राज्य के छोटे और सीमांत किसानों को ऋण चुकाना मुश्किल होता है| यूपी सरकार द्वारा किसान ऋण माफी योजना के तहत केवल उन किसानों का कर्ज माफ़ किया जाएगा जिनके पास आकार में 2 हेक्टेयर से कम है (माप में 5 एकड़ से अधिक नहीं) खेत है| आप सभी किसान अभी भी इस योजना के लाभ के लिए आवेदन कर सकते हैं|
यूपी किसान कर्ज राहत के लिए ऑनलाइन आवेदन
राज्य के इच्छुक लाभार्थी इस योजना के तहत अपना कृषि ऋण माफ करवाना चाहते हैं, फिर वे योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। और वे इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। आवेदक के पास आधार कार्ड, यूपी राज्य का नागरिक का प्रमाण पत्र और यूपी राज्य में जमीन से जुड़ा बैंक खाता होना चाहिए|
इस योजना के तहत, जिला सहकारी बैंक से लिया गया एकमात्र ऋण माफ किया जाएगा| जिन किसानों ने 31 मार्च 2016 से पहले ऋण लिया है, उन्हीं किसानों को उत्तर प्रदेश किसान कर माफी योजना 2020 के तहत ऋण माफ किया जाएगा| यूपी सरकार 2.63 लाख लघु और सीमांत किसानों को कर्ज माफी योजना के तहत ऋण पर ब्याज में छूट देगी|
UP कर्ज राहत लिस्ट 2021 मे अपना नाम कैसे देखें ?
उत्तर प्रदेश राज्य के जो इच्छुक लाभार्थी इस किसान ऋण मोचन कर्ज माफ़ी योजना लिस्ट में अपना नाम देखना चाहते है वह निचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं :-
- सबसे पहले आपको यूपी सरकार की Official Website पर जाना होगा|
- इस होम पेज पर आपको “ऋण मोचन की स्थिति देखे” का आप्शन दिखाई देगा|
- इस आप्शन पर क्लिक करते ही आपके सामने आगे का पेज खुल जायेगा|
- आपको इस पेज पर कुछ जानकारी जैसे बैंक, जिला, शाखा, क्रेडिट कार्ड जैसी जानकारी भरनी होगी|
- सभी जानकारी भरने के बाद आपको सबमिट के बटन पर क्लिक करना होगा|
- इसके बाद आपको आगे के पेज पर ऋण मोचन स्थिति स्क्रीन पर दिखाई देगी|
इस प्रकार आप सभी यूपी किसान कर्ज माफ़ी लिस्ट या आवेदन की स्तिथि की जाँच कर सकते हैं| यहाँ हमने इस किसान कर्ज योजना के बारे मे पुरी जानकारी प्रदान की हैं| यदि आपके मन मे अभी भी इस योजना से जुडी कोई सवाल है तो उसे आप निचे कमेंट सेक्शन मे पूछ सकते हैं|
Sir hum kraj maaf krbana chate hai
10000 hai
Hum Lon bhne Mai asmarth hai
Gramin bank aaryawart account no 962 ramsingh s/o hardware karj maaf nahi hua hai kripya sunwai karlo sir please
State up
Mere papa ka loan abhi tak maf nahi hua hai
सर मेरे पापा का कर्ज माफ नी हुआ है माधव फादर name Sankar gram रत्नापुर मौजा चंद ई पुर पोस्ट गुजरा तहसील पयागपुर जिला बहराइच बैंक इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक गंगवाल बाजार प्लीज़ सर माफ कर दिया जाय आप की महान किरपा होगी
up sakar ne loan ki list