उत्तर प्रदेश विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना :- उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा अपने राज्य के ग्रामीण क्षेत्र के कारीगरों के विकास और स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना की शुरुआत की गई हैं| इस योजना के अंतर्गत उत्तर प्रदेश राज्य के लोगों को टोकरी बुनकर, कुम्हार, लोहार, राजमिस्त्री, दर्जी, बढ़ई, नाई, हलवाई, मोची व सुनार आदि ट्रेडों में छह दिनों तक प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा| छह दिनों तक चलने वाली इस प्रशिक्षण का पूरा खर्च राज्य सरकार उठाएगी| यदि आप भी उत्तर प्रदेश के नागरिक हैं और इस योजना के तहत पात्र हैं तो जल्द से जल्द इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं| इस पोस्ट मे आप सभी के लिए विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया, पात्रता मानदंड तथा आवश्यक दस्तावेजों के सम्बन्ध मे पुरी जानकारी यहाँ शेयर की गई हैं|
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा अपने राज्य के नागरिकों के लिए बहुत सारी योजनाएं शुरू की गई हैं, इन्ही योजनाओं मे से ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के लिए “विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजन” की शुरुआत की गई हैं| इस योजना के अंतर्गत पारंपरिक कारीगरों व दस्तकारों के स्किल्स को बढ़ाने के लिए छह दिन की मुफ्त प्रशिक्षण प्रदान की जाएगी| प्रशिक्षण पूरा होने के बाद उन सभी स्थानीय दस्तकारों तथा पारंपरिक कारीगरों को छोटे उद्योग स्थापित करने के लिए 10 हजार से लेकर 10 लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता प्रदान की जायेगी|
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी हैं| इस योजना को राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा लॉक डाउन के समय वापस आये श्रमिक लोगों को स्वयं रोजगार के लिए प्रोत्साहित करने तथा उनके स्किल्स को बढ़ाने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत ऑनलाइन मोड में पंजीकरण की शुरुआत की है| इस योजना के लिए आप सभी श्रम मंत्रालय के पोर्टल diupmsme.upsdc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं|
आपको बता दें इस योजना को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा पुरी तरह से वित्त पोषित किया जा रहा है| इस योजना के तहत, शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के पारंपरिक व्यापारियों और हस्तशिल्पियों की कला जैसे कि बढ़ई, दर्जी, टोकरी बुनकर, नाई, सुनार, लोहार, कुम्हार, हलवाई, कोबलरों को प्रोत्साहित करने का निर्णय लिया गया है| इस योजना में, सभी लाभार्थियों को अपने कौशल को बढ़ाने के लिए 6 दिनों का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा|
योजना का नाम | विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना उत्तर प्रदेश |
आरम्भ किया गया | श्रम मंत्रालय के द्वारा |
लाभार्थी | राज्य के श्रमिक |
उद्देश्य | श्रमिकों के कौशल में वृद्धि करना |
श्रेणी | उत्तर प्रदेश सरकारी योजनाएं |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | www.diupmsme.upsdc.gov.in/ |
राज्य सरकार द्वारा विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना को लागु करने का उद्देश्य राज्य के पारंपरिक कारीगरों व दस्तकारों को स्वयं का स्वरोजगार और स्किल्स को बढाने के लिए शुरू किया गया हैं| इस योजना की मदद से राज्य के श्रमिक लोगों के कौशल मे वृद्धि करने मे मदद किया जाएगा|
इस योजना के तहत राज्य के किसी भी जाति, धर्म का व्यक्ति ऑनलाइन आवेदन कर सकते है यानि लाभ लेने के लिए किसी विशेष जाति या धर्म से संबंधित होना जरूरी नहीं है|
ऐसे व्यक्ति / श्रमिक जो पारंपरिक श्रमिक वर्ग से अलग हैं, इस योजना का लाभ उठा सकते हैं| इसके अलावा, ग्राम प्रधान, नगर पंचायत या नगर पालिका / नगर निगम के अध्यक्ष द्वारा जारी प्रमाण पत्र को पारंपरिक कारीगरी से जुड़े होने के प्रमाण के रूप में प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा|
जो भी इच्छुक लाभार्थी ऊपर दिये गये पात्रता मानदंड को पूरा करते हैं, वे सभी निचे दिये गये स्टेप्स को फॉलो कर श्रम मंत्रालय के ऑफिसियल वेबसाइट से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं :-
यदि आपने विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन कर दिया हैं, तो अब आप अपने आवेदन की स्तिथि की जाँच भी कर सकते हैं :-
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के लिए | यहाँ क्लिक करें |
आवेदन की स्तिथि करने के लिए | यहाँ क्लिक करें |
ऑफिसियल वेबसाइट | यहाँ क्लिक करें |
इस प्रकार आप सभी विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना उत्तर प्रदेश के तहत ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं| यहाँ इस पोस्ट मे आप सभी के साथ विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना की पुरी जानकारी शेयर की गई हैं|
यदि आपको अभी भी विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के सम्बन्ध मे कोई जानकारी चाहिये तो आप निचे कमेंट करके अपना सवाल पूछ सकते हैं| उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा शुरू कि गई सारी योजनाओं के बारे मे जानने के लिए इस पेज को बुकमार्क जरुर कर लें|
Solar Panels On Walls New Technology: आज के समय में ऊर्जा की बढ़ती मांग और…
आज के डिजिटल युग में इंटरनेट डेटा हमारी दैनिक जीवन का एक अभिन्न हिस्सा बन…
Ration Card E-KYC Update: वर्तमान समय में राशन कार्ड एक अत्यंत महत्वपूर्ण दस्तावेज बन गया…
Ration Card Download: राशन कार्ड आज के समय में एक अत्यंत महत्वपूर्ण दस्तावेज है। यह निम्न…
Reserve Bank released the list: आज के समय में हर व्यक्ति अपनी मेहनत की कमाई…
भारतीय बाजार में सोना और चांदी हमेशा से महत्वपूर्ण स्थान रखते हैं। ये केवल गहने…