Sarkari Yojna Hindi

Uttarakhand Bhulekh / भू नक्शा खसरा खतौनी | Uttarakhand Land Record

Uttarakhand Bhulekh Land Record :- यदि आप उत्तराखंड के नागरिक हैं और वहां कोई भूमि खरीदना अथवा बेचना चाहते है तो यह आवश्यक है की आप सबसे पहले उस भूमी का भू नक्शा देखें| आपके सुविधा के लिए उत्तराखंड राज्य सरकार ने सभी जमीनी रिकॉर्ड ऑनलाइन कर दिये हैं| आप सभी राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई भुलेख उत्तराखंड पोर्टल के माध्यम से घर बैठे ही सभी प्रकार के भूमी के रिकॉर्ड की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं| तो आज के इस पोस्ट मे हमने भुलेख उत्तराखंड पोर्टल के माध्यम से सभी प्रकार की भूमि कि जानकारी (खसरा खतौनी नकल ROR, भू नक्शा) के बारे मे जानकारी प्रदान की गई हैं|

जैसा की आप सभी को पता होगा की भूमि एक बहुत ही महत्वपूर्ण और मूल्यवान संपत्ति होती है इसके द्वारा व्यक्ति की धन-सम्पदा के बारे में जानकारी मिलती है इसलिए भूमि की सभी रिकॉर्ड रखना जरुरी हैं| भूमि के अभिलेखों में विभिन्न भूमि विवरण जैसे कि खसरा, खसरा संख्या, खतौनी, जमाबंदी, फर्द, जमाबंदी की नक़ल आदि प्रमुख हैं| भूमि अभिलेख ऐसे दस्तावेज हैं जिनसे भूमि रिकॉर्ड, उत्परिवर्तन, बिक्री और उससे संबंधित अन्य विवरणों के बारे में जानकारी प्राप्त की जाती है|

तो अब जो भी उत्तराखंड के निवासी अपने भूमि का रिकॉर्ड के बारे मे जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं वे सभी उत्तराखंड राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के ऑफिसियल वेबसाइट devbhoomi.uk.gov.in पर जाकर ऑनलाइन सभी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं| आप इस देवभूमि वेबसाइट पर जमाबंदी नक़ल, भूलेख नक्शा, खसरा, खतौनी संख्या, खतौनी की नक़ल तथा अन्य सुविधाएं प्राप्त कर सकते हैं|

उत्तराखंड भुलेख देवभूमि पोर्टल

उत्तराखंड के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा शुरू की गई इस “देवभूमि पोर्टल” के माध्यम से राज्य के सभी नागरिक अपने भूमि से जुडी सभी जानकारी आसानी से ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं| इस देवभूमि पोर्टल पर राज्य के सभी भूमि रिकॉर्ड कम्प्यूटरीकरण और डिजिटलीकरण की मदद ऑनलाइन सेव हैं, जिसके कारण राज्य के नागरिकों को बहुत मदद मिलेगी| पहले इसी काम को करने के लिए नागरिको को राजस्व कार्यालय या तहसील के चक्कर लगाने पड़ते थे परन्तु अब सभी प्रक्रिया घर बैठे ऑनलाइन देख सकते हैं|

भूलेख शब्द दो शब्दों भू + लेख = भुलेख से बना है, जिसमें जमीन से संबंधित जानकारी लिखी जाती है| उत्तराखंड भूलेख पोर्टल की शुरुआत के परिणामस्वरूप, भूलेख, भू नक्शा की जानकारी कंप्यूटर या स्मार्टफोन पर कुछ ही क्लिक के साथ प्राप्त की जा सकती है|

भू-अभिलेख डेटा का कम्प्यूटरीकरण करने के उद्देश्य से भूलेख डेटा एपीआई का उपयोग करके भू-अभिलेख के मालिक की जानकारी के लिए यह पोर्टल बनाया गया है, ताकि भूमि के मालिक की जानकारी, जिसे “खाता” भी कहा जाता है, आसानी से उपलब्ध हो सके|

देवभूमि उत्तराखंड भुलेख पोर्टल ओवरव्यू

आर्टिकल का नामउत्तराखंड भुलेख / भू नक्शा खसरा खतौनी
पोर्टल का नामदेवभूमि पोर्टल
पोर्टल का कामभुलेख खसरा खतौनी नकल ROR, भू नक्शा के बारे मे जानकारी
विभाग का नामराजस्व विभाग, उत्तराखंड
लाभार्थीउत्तराखंड के नागरिक
उद्देश्यभूमि रिकॉर्ड ऑनलाइन उपलब्ध कराना
रिकॉर्ड चेक करेंऑनलाइन देवभूमि पोर्टल की मदद से
आधिकारिक वेबसाइटdevbhoomi.uk.gov.in/

भूलेख उत्तराखंड देवभूमि पोर्टल के लाभ

  • खतौनी की सहायता से भूमि के खरीद-विक्री के समय, भूमि के स्वामित्व का सत्यापन किया जा सकता है|
  • यह एक पारदर्शी भूमि रिकॉर्ड प्रबंधन प्रणाली की सुविधा देता है और भूमि संबंधी अपराधों जैसे अवैध संपत्ति, धोखाधड़ी आदि को कम करता है|
  • इसके अलावा, नागरिक मुकदमेबाजी या किसी अन्य कानूनी उद्देश्य के लिए अदालत में पेश करने के लिए एक भूमि विवरण भी आवश्यक हो सकता है|
  • अब कोई भी नागरिक अपने नाम, खसरा नंबर, खाता संख्या का उपयोग करके आसानी से भूमि रिकॉर्ड प्राप्त कर सकता है|
  • चुनाव के समय, उम्मीदवारों को अपनी स्थिति साबित करने के लिए भूमि के मामले में भूले रिकॉर्ड करने की आवश्यकता होती है|
  • किसी भी बैंक में ऋण के लिए आवेदन करते समय, बैंक खसरा का विवरण मांगता है|

उत्तराखंड भुलेख भू नक्शा खसरा,खतौनी नकल ऑनलाइन देवभूमि पोर्टल पर कैसे देखें ?

जो भी उत्तराखंड के नागरिक देवभूमि पोर्टल के माध्यम से खसरा खतौनी की नक़ल देखना चाहते हैं वे सभी निचे दिये गये प्रक्रिया को फॉलो कर सकते हैं :-

  • सबसे पहले देवभूमि पोर्टल की वेबसाइट पर विजिट करें|
  • देवभूमि पोर्टल = यहाँ क्लिक करें
  • इसके होम पेज पर अपने जिले व तहसील का चयन करें और ओके पर क्लिक करे|
  • इसके बाद एक नया पेज खुलेगा, यहाँ आपको अपने जनपद,तहसील व ग्राम के नाम का चयन करना होगा|
  • आप अपने ग्राम के पहले अक्षर के द्वारा भी अपने ग्राम के नाम की खोज कर सकते है|
  • अब आप अपने खाता संख्या,खसरा/गाटा संख्या तथा खातेदार के नाम से खतौनी नकल देख सकते है|
  • यदि आप खातेदार के नाम से खाते की नकल देखना चाहते हैं तो “खातेदार के नाम द्वारा” लिंक पर क्लिक कर दे|
  • अब आप अक्षर तालिका से अपने नाम के अक्षर लिखकर खोजे पर क्लिक कर दे|
  • अब आपके सामने पीडीऍफ़ फॉर्म मे भुलेख  विवरण ऑनलाइन देख पाएंगे|
  • इस पीडीऍफ़ को आप डाउनलोड भी कर सकते हैं|

उत्तराखंड भू नक्शा ऑनलाइन पोर्टल पर कैसे देखें ?

उत्तराखंड भू नक्शा मे आप सभी जमीन का नक्शा, जमीन का प्रकार, खातेदार का विवरण आदि, की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं| भू नक्शा देखने के लिए निचे दि गई प्रक्रिया को फॉलो करें :-

  • सबसे पहले देवभूमि पोर्टल की वेबसाइट पर विजिट करें|
  • देवभूमि पोर्टल = यहाँ क्लिक करें
  • इसके होम पेज पर अपने जिले व तहसील एवं पंचायत का चयन करें और ओके पर क्लिक करे|
  • अब इसके होमपेज पर खसरा खतौनी नंबर अथवा नाम से जमीन का ब्यौरा प्राप्त कर सकते है|

भुलेख उत्तराखंड की (ROR) अधिकृत प्रति कैसे प्राप्त करें?

नागरिकों को संबंधित तहसील के भूमि रिकॉर्ड कंप्यूटर सेंटर का दौरा करने के लिए ROR की अधिकृत प्रति प्राप्त करनी होगी| यहां आप कुछ निश्चित शुल्क देकर भूमि रिकॉर्ड की अधिकृत प्रति प्राप्त कर सकते हैं|अधिकृत शुल्कों का विवरण इस प्रकार है :-

भूमि रिकॉर्ड RoR के पहले पेज के लिए 15/ रू

भूमि रिकॉर्ड RoR बाद के पृष्ठों के लिए 5 / रू

अंतिम शब्द

इस प्रकार आप सभी उत्तराखंड राज्य के भूमि कि जानकारी (खसरा खतौनी नकल ROR, भू नक्शा) प्राप्त कर सकते हैं| हमने यहाँ इस रिकॉर्ड को चेक करने की पुरी प्रक्रिया शेयर की हैं| हमें उम्मीद हैं आपके लिए यह जानकारी लाभदायक सवित होगी|

यदि आपको अभी अपने भूमि से जुडी किसी भी रिकॉर्ड को चेक करने मे दिक्कत हो रही हैं तो आप सभी हमसे आप अपना सवाल पूछ सकते हैं| आप अपना सवाल निचे कमेंट मे पूछ सकते हैं| उत्तराखंड राज्य के ऐसे ही जानकारी के बारे मे जानने के लिए इस वेबसाइट पर विजिट करते रहें|

kvsro

Recent Posts

MKBU B.Sc Sem 2 Result 2023 (Released): Check Bhavnagar University Results

MKBU B.Sc Sem 2 Result 2023 :- Hello Friends, Bhavnagar University B.Sc Sem 2 Result…

2 months ago

UNIRAJ BA 2nd Year Result 2023 (जारी): Check RU BA Part 2 Results

UNIRAJ BA 2nd Year Result 2023 :- Hello Friends, Rajasthan University (UNIRAJ) ne BA 2nd…

2 months ago

VKSU UG Admission 5th Merit List डाउनलोड करें @vksuonline.in

VKSU UG Admission 5th Merit List 2023 :- नमस्कार दोस्तों, बिहार की वीर कुंवर सिंह…

2 months ago

Puducherry Police Admit Card 2023 (Released): Constable Exam Call Letter

Puducherry Police Admit Card 2023:- Hello Friends, Puducherry Police ne Constable, Radio Technician & Deck…

2 months ago

जिला उद्योग केंद्र लोन योजना आवेदन 2023 ऑनलाइन फॉर्म MSME/ Udyam Registration

जिला उद्योग केंद्र लोन योजना आवेदन फॉर्म 2023 :- नमस्कार दोस्तों, यदि आप अपना खुद…

2 months ago

VKSU पार्ट 1 UG एडमिशन 1st Merit List 2023 | ऐसे करें डाउनलोड

VKSU UG Admission 1st Merit List 2023:- नमस्कार दोस्तों, जिन छात्रों ने वीर कुंवर सिंह…

2 months ago