Sarkari News

36 लाख लोगों को मिलेगा Free Ration, खाद्यान्न पर्ची से उठा सकते हैं लाभ, जानिए पुरी जानकारी

36 Lakh People Will Get Ration For Free :- नमस्कार दोस्तों, अभी तक प्रदेश के जितने भी पात्र लोगों को मुफ्त राशन नहीं मिल पा रहा था उनके लिए एक अच्छी खबर हैं| भोपाल के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने कहा कि मुफ्त खाद्यान्न वितरण के लिये प्रदेश के 36 लाख 86 हजार मजदूरों के लिए अगस्त माह से खाद्यान्न पर्ची बनाई जाएगी| यह फैसला इसलिए लिया गया है क्योंकि खाद्यान्न पर्ची न होने के कारण इतने लोगों को इस सुविधा का लाभ नहीं मिल पा रहा था|

अब सरकार द्वारा ऐसे लोगों की पहचान की जाएगी और इन सभी को मुफ्त राशन योजना के तहत मुफ्त मे खाद्य पदार्थ उपलब्ध करवाया जाएगा| इस बारे मे खाद्य मंत्री ने जानकारी देते हुए कहा की प्रदेश मे राशन प्राप्त करने वाले सभी लाभार्थियों का सत्यापन अभियान चलाया जाएगा| सरकार द्वारा शुरू की गई इस सत्यापन प्रक्रिया मे अपात्र पाये गये लोगों के नाम काटने और पात्रता रखने वाले लाभार्थियों को खाद्यान्न पर्ची जारी कर खाद्यान्न वितरित किया जायेगा|

ये भी देखें :- Good News: बिना राशन कार्ड के मिलेगा मुफ्त मे 5 किलों अनाज, जानिए कैसे

राशन कार्ड से आधार नंबर जोड़े जाने पर मिल रही है मुफ्त राशन

मध्य प्रदेश के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के मंत्री ने कहा कि वर्तमान समय में सम्मिलित लाभार्थियों में से 1 करोड़ 37 लाख हितग्राहियों के डेटा में आधार नंबर सीडिंग कर दिये गये यानि की इतने लोगों का राशन कार्ड से आधार नंबर जोड़ दिया गया हैं| पिछले कुछ दिनों मे ही लगभग 25 लाख लाभार्थियों के डाटा बेस मे आधार सीडिंग का काम किया गया हैं|

अब जितने भी शेष लोगों ने राशन कार्ड से आधार नंबर जोड़ने के लिए आवेदन किया हैं उन लोगों का डाटा बेस माह जुलाई एवं अगस्त में आधार सीडिंग का काम पूरा कर दिया जायेगा| आप सभी के लिए यह भी जान लेना जरुरी हैं की खाद्यान्न पर्ची पर मुफ्त राशन का लाभ उठाने के लिए लाभार्थियों को 31 अगस्त के पश्चात आधार नंबर उपलब्ध कराने पर ही राशन दिया जायेगा|

ये भी देखें :- 10 दिन में आधार से राशन कार्ड करें लिंक, वरना इस योजना का नहीं मिलेगा लाभ, जानिए पुरी जानकारी

वन नेशन वन राशन कार्ड के तहत भी दिया जाएगा लाभ

जैसा की आप सभी को पता होगा की भारत सरकार ने वन नेशन वन राशन कार्ड देश भर 1 जून से ही लागु कर दिया गया हैं| इसी को लेकर खाद्य मंत्री ने कहा है कि प्रवासी मजदुर या आम व्यक्ति यदि किसी दूसरे राज्य में जाता है तो उन लोगो के द्वारा कलेक्टर को जानकारी देनी होगी तथा जिलों में उनका पंजीयन करवाना होगा|

सभी लोगों की पंजीकरण करवाने के उपरांत अगर कोई श्रमिक राज्य से बाहर किसी भी प्रदेश में कार्य करने जाता हैं तो उन्हें उसी राज्य में राशन उपलब्ध कराया जायेगा| इसलिए यदि आप भी अपने राज्य से कहीं दुसरे राज्य मे प्रवास करने वाले हैं, तो अब आप वन नेशन वन राशन कार्ड का लाभ उठा सकते हैं|

ये भी देखें :- राशन कार्ड से जुड़ी हर समस्या का हल Online होगा | जानिए कैसे उठा सकते हैं लाभ

सरकार द्वारा संचालित दुकानों से उठा सकते हैं मुफ्त राशन

मध्य प्रदेश खाद्य विभाग के प्रमुख सचिव शिवशेखर शुक्ला ने बताया कि प्रदेश में कुल 25 हजार 119 उचित मूल्य की दुकानें संचालित हैं| जिसमें से शहरी क्षेत्र में 4 हजार 188 और ग्रामीण क्षेत्र में 20 हजार 937 संचालित हैं| शहरी क्षेत्र में संचालित दुकानें मे जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक की संस्थाओं द्वारा 15 हजार 500 दुकानों का संचालन किया जा रहा है|

इसके अलावा वन उपज संस्था 731 महिला स्व-सहायता समूह एवं कुछ जिलों में प्राथमिकता उपभोक्ता भण्डारों द्वारा भी दुकानों का संचालन किया जा रहा है| इसके अलावा वन उपज संस्था 731 महिला स्व-सहायता समूह एवं कुछ जिलों में प्राथमिकता उपभोक्ता भण्डारों द्वारा भी दुकानों का संचालन किया जा रहा है|

ये भी देखें :- वन नेशन वन राशन कार्ड : फ्री गेहूं, चावल और चने के साथ मिलेंगे अन्य फायदें, जानिए पुरी जानकारी

यदि आप भी अभी तक सरकार द्वारा दिए जा रहे मुफ्त राशन से वंचित हैं तो सबसे पहले जाकर खाद्यान्न पर्ची बनवा लें और उसके बाद उसी पर्ची को सरकार द्वारा संचालित दुकानों पर ले जाएं, वहां आपको मुफ्त राशन दे दिया जाएगा| यदि आपको अभी भी इस जानकारी के समबन्ध मे कोई सवाल हैं तो उसे आप निचे कमेंट सेक्शन मे पूछ सकते हैं|

kvsro

Recent Posts

MKBU B.Sc Sem 2 Result 2023 (Released): Check Bhavnagar University Results

MKBU B.Sc Sem 2 Result 2023 :- Hello Friends, Bhavnagar University B.Sc Sem 2 Result…

2 months ago

UNIRAJ BA 2nd Year Result 2023 (जारी): Check RU BA Part 2 Results

UNIRAJ BA 2nd Year Result 2023 :- Hello Friends, Rajasthan University (UNIRAJ) ne BA 2nd…

2 months ago

VKSU UG Admission 5th Merit List डाउनलोड करें @vksuonline.in

VKSU UG Admission 5th Merit List 2023 :- नमस्कार दोस्तों, बिहार की वीर कुंवर सिंह…

2 months ago

Puducherry Police Admit Card 2023 (Released): Constable Exam Call Letter

Puducherry Police Admit Card 2023:- Hello Friends, Puducherry Police ne Constable, Radio Technician & Deck…

2 months ago

जिला उद्योग केंद्र लोन योजना आवेदन 2023 ऑनलाइन फॉर्म MSME/ Udyam Registration

जिला उद्योग केंद्र लोन योजना आवेदन फॉर्म 2023 :- नमस्कार दोस्तों, यदि आप अपना खुद…

2 months ago

VKSU पार्ट 1 UG एडमिशन 1st Merit List 2023 | ऐसे करें डाउनलोड

VKSU UG Admission 1st Merit List 2023:- नमस्कार दोस्तों, जिन छात्रों ने वीर कुंवर सिंह…

2 months ago