Hindi Jankari

Ration Card: मुफ्त अनाज पाने के लिए ऐसे बनाए राशन कार्ड, यहाँ जाने कैसे नाम जुड़ता और कटता हैं

Ration Card Yojana In Hindi :- नमस्कार दोस्तों, यदि आप मुफ्त अनाज पाने के लिए वन नेशन वन राशन कार्ड में अपना नाम जुडवाना चाहते हैं तो आज का यह आर्टिकल आपके लिए फायदेमंद सावित हो सकता हैं| हमने यहाँ वन नेशन वन राशन कार्ड में नाम जुडवाने और नाम कटवाने की पुरी जानकारी हिंदी में दी हैं| आप सभी जानते होंगे की केंद्र सरकार के तरफ से सभी गरीब वर्ग के लोगों को मुफ्त अनाज दिया जा रहा हैं, यदि आप भी इसका लाभ उठाना चाहते हैं तो आप हमारे बताए गए तरीके के अनुसार राशन कार्ड बनवा सकते हैं|

केंद्र सरकार और राज्य सरकार दोनों मिलकर देशभर के गरीब लोगों के बिच राशन कार्ड के जरिये मुफ्त अनाज उपलब्ध करवा रही हैं| सभी भारतीय नागरिकों को उनकी भोजन की आपूर्ति के लिए सरकार द्वारा उचित दरों की दुकानों से बहुत कम दामों पर राशन उपलब्ध करवाया जा रहा हैं| सरकार ने गरीब लोगों के बिच राशन पहुँचाने के लिए कई नियम लागू किए हैं, जिनका पालन सभी लोगों को करना हैं| इसलिए यदि आप राशन कार्ड बनवाने जा रहे हैं, तो आपको पुरी जानकारी प्राप्त करना बेहद आवश्यक हैं|

मुफ्त अनाज पाने के लिए राशन कार्ड आवेदन

हमारे देश में राशन कार्ड का महत्व बहुत ज्यादा हैं क्योंकि यह सरकारी दस्तावेज हैं जो भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त है| यह राशन कार्ड कई प्रकार के होते हैं, सभी वर्ग के लोगों के लिए अलग अलग राशन कार्ड मुहैया कराए जाते हैं| राशन कार्ड की मदद से पीडीएस यानी सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत लोगों को उचित दरों की दुकानों से बहुत कम दामों पर राशन मिलता है| इसके अलावा केंद्र सरकार कई बार मुफ्त अनाज का वितरण भी करती हैं|

आपको यह भी बता दें की केंद्र सरकार ने राशन कार्ड के लिए कई नियम बनाए हैं| यदि आपको अपना नाम जुडवाना हैं यह कटवाना हैं तो इसके लिए भी कई नियम हैं, जिनको जानना हर व्यक्ति के लिए आवश्यक हैं| यदि आप राशन कार्ड बनवाना चाहते हैं तो उस समय अगर आप कोई जानकारी गलत देते हैं तो उसकी वजह से आपका राशन कार्ड रद्द कर दिया जाता है| इसलिए राशन कार्ड बनवाने से पहले इस पोस्ट में बताए गए तरीकों को जरुर जान लें|

राशन कार्ड बनवाने के लिए यहाँ करे आवेदन

यदि आप भारत के किसी भी राज्य के निवासी हैं और आप राशन कार्ड बनवाने की योग्यता रखते हैं तो आपको यह जान लेना आवश्यक हैं की राशन कार्ड बनवाने की जिम्मेदारी किसके पास होती हैं| आप सभी के जानकारी के लिए बता दें की केंद्र सरकार ने राशन कार्ड बनाने की जिम्मेदारी राज्य सरकारों ओ दी हैं| सभी राज्य सरकारों द्वारा खाद्यान्न एवं सप्लाई विभाग बनाए गए हैं जो राशन कार्ड से जुड़े हुए सारे कार्य करते हैं जैसे की राशन कार्ड बनाना व नाम काटना इत्यादि|

देश के सभी राज्यों ने राशन कार्ड बनवाने को लेकर कुछ नियम तय किए हैं जो कि नाम कटवाने और नया राशन कार्ड बनवाने के लिए अलग-अलग रखे गए हैं| देश के कुछ राज्यों ने राशन कार्ड बनवाने के लिए ऑफलाइन आवेदन स्वीकार करती हैं, और कुछ राज्यों में ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों माध्यमों से आवेदन की सुविधा उपलब्ध है| आइये अब आपको बतलाते हैं की यह राशन कार्ड कौन बनवा सकते हैं|

राशन कार्ड ये लोग बनवा सकते हैं

  • हर वह व्यक्ति जो भारत का नागरिक है वह राशन कार्ड के लिए आवेदन कर सकता हैं|
  • राशन कार्ड बनवाने वाले व्यक्ति की आयु 18 साल से ज्यादा होनी चाहिए|
  • अगर आप नया राशन कार्ड बनवाना चाहते हैं तो आपके पास पुराना राशन कार्ड भी नहीं होना चाहिए|
  • जो बच्चे 18 साल से कम उम्र के हैं उनका नाम उसी राशन कार्ड में शामिल होगा जो उनके माता-पिता का है|
  • जो व्यक्ति परिवार का मुखिया होता है उसी के नाम पर राशन कार्ड बनवाया जाता है|
  • अगर कोई व्यक्ति अपना नाम राशन कार्ड में शामिल करवाना चाहता है तो इसके लिए उसका परिवार के मुखिया से करीबी संबंध होना आवश्यक है|

राशन कार्ड बनवाने के लिए कितनी देनी होती है फीस

जैसा की हमने आपको बताया की राशन कार्ड बनवाने के लिए सभी राज्यों में अलग नियम बनाए गए हैं, इसी तरह प्रत्येक राज्य में फीस लेने के भी अलग-अलग नियम होते हैं जैसे कहीं पर यह फ्री में बनवाए जा सकते हैं और कहीं पर फीस ली जाती है| आपको यह भी बता दें कि राशन कार्ड बनवाने के लिए अलग-अलग वर्गों को अलग-अलग फीस देनी होती है|

यदि आप दिल्ली में राशन कार्ड बनवाते हैं तो आपको इसके लिए 5 रुपए से लेकर 45 रुपए तक फीस देनी पड़ सकती है| इसके अलावा यह भी जान लीजिए कि राशन कार्ड के लिए आवेदन करने के बाद लगभग 30 दिन वेरिफिकेशन प्रक्रिया में लग जाते हैं| इसलिए आपको राशन कार्ड के लिए आवेदन करने के बाद कुछ दिनों का इंतजार करना होगा|

राशन कार्ड बनवाने के लिए आवश्यक दस्तावेज

यदि आप राशन कार्ड बनवाना चाहते हैं तो आपके पास कुछ आवश्यक दस्तावेज होने चाहिए तब ही आप राशन कार्ड के लिए आवेदन फॉर्म भर सकते हैं :-

  • आवेदनकर्ता का आधार कार्ड, सरकारी बैंक में अकाउंट, पहचान पत्र, पासपोर्ट,
  • आवेदक के पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  • आवेदक का आय प्रमाण पत्र
  • आवेदक का पैन कार्ड
  • पते के लिए बिजली काबिल, गैस कनेक्शनबुक, बैंक स्टेटमेंट या पासबुक (इनमें से कोई एक)
  • अगर घर किराए का है तो रेंटल एग्रीमेंट|

इस तरह आप अपने राज्य के खाद्यान्न एवं सप्लाई विभाग के ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर नए राशन कार्ड के लिए आवेदन फॉर्म भर सकते हैं या फिर अपने नजदीकी ब्लॉक जाकर भी ऑफलाइन आवेदन फॉर्म भर सकते हैं|

ये भी पढ़ें :- एक देश एक राशन कार्ड योजना अप्लाई ऑनलाइन | One Nation One Ration Card लाभ, सुविधाएँ

ये भी पढ़ें :- नए Ration Card के लिए घर बैठे मोबाइल से करें आवेदन, यहाँ जाने पुरी प्रक्रिया

ये भी पढ़ें :- Mobile से राशन कार्ड कैसे बनायें | अप्लाई करें ऑनलाइन Ration Card Form

kvsro

Recent Posts

MKBU B.Sc Sem 2 Result 2023 (Released): Check Bhavnagar University Results

MKBU B.Sc Sem 2 Result 2023 :- Hello Friends, Bhavnagar University B.Sc Sem 2 Result…

2 months ago

UNIRAJ BA 2nd Year Result 2023 (जारी): Check RU BA Part 2 Results

UNIRAJ BA 2nd Year Result 2023 :- Hello Friends, Rajasthan University (UNIRAJ) ne BA 2nd…

2 months ago

VKSU UG Admission 5th Merit List डाउनलोड करें @vksuonline.in

VKSU UG Admission 5th Merit List 2023 :- नमस्कार दोस्तों, बिहार की वीर कुंवर सिंह…

2 months ago

Puducherry Police Admit Card 2023 (Released): Constable Exam Call Letter

Puducherry Police Admit Card 2023:- Hello Friends, Puducherry Police ne Constable, Radio Technician & Deck…

2 months ago

जिला उद्योग केंद्र लोन योजना आवेदन 2023 ऑनलाइन फॉर्म MSME/ Udyam Registration

जिला उद्योग केंद्र लोन योजना आवेदन फॉर्म 2023 :- नमस्कार दोस्तों, यदि आप अपना खुद…

2 months ago

VKSU पार्ट 1 UG एडमिशन 1st Merit List 2023 | ऐसे करें डाउनलोड

VKSU UG Admission 1st Merit List 2023:- नमस्कार दोस्तों, जिन छात्रों ने वीर कुंवर सिंह…

2 months ago