Contents
Free Silai Machine Registration Form :- हमारे देश के महिलाओं के लिए केंद्र सरकार के तरफ से एक बहुत ही अच्छी फ्री सिलाई मशीन योजना चलाई जा रही हैं, इस योजना के तहत आवेदन करने वाली महिलाओं को सरकार द्वारा मुफ्त सिलाई मशीन दी जायेगी| इस योजना की शुरुआत हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा गरीब और श्रमिक महिलाओं को रोजगार प्रदान करने के लिए सिलाई मशीन उपलब्ध कराई जा रही हैं| देश के जो भी महिलाएं इस योजना के लिए पात्र हैं वे सभी इस योजना का लाभ उठाने के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकते हैं|
प्रधानमंत्री फ्री सिलाई मशीन योजना के तहत देश के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के महिलाएं सिलाई मशीन प्राप्त कर अपना खुद का घर बैठे रोजगार शुरू कर सकती हैं| इस योजना की मदद से गरीब परिवार की महिलाएं अच्छी आमदनी अर्जित कर सकते हैं और अपने परिवार का रहन सहन भी संभाल सकती हैं| यदि आप भी सिलाई मशीन चलाना जानते हैं या सीखना चाहते हैं तो यह योजना आपके लिए बहुत ही फायदेमंद सावित होने वाली हैं| आप सभी सिलाई मशीन प्राप्त करने के लिए निचे दिये गये लिंक की मदद से रजिस्ट्रेशन फॉर्म भर सकते हैं|
PM Free Silai Machine Yojana 2020
प्रधानमंत्री फ्री सिलाई मशीन योजना का लाभ देश के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के महिलाओं और श्रमिकों को दिया जायेगा| इस फ्री सिलाई मशीन योजना के अंतर्गत केंद्र सरकार द्वारा हर राज्य मे 50000 से अधिक महिलाओं को मुफ्त सिलाई मशीन उपलब्ध कराई जायेगी| निचे इस फ्री सिलाई मशीन योजना की पुरी जानकारी प्रदान की गई हैं|
इस योजना के माध्यम से, कामकाजी महिलाएँ मुफ्त सिलाई मशीन प्राप्त करके अपना और अपने परिवार का पेट पाल सकेंगी| इस योजना के तहत, देश की जो इच्छुक महिला मुफ्त सिलाई मशीन प्राप्त करना चाहती हैं, को इस योजना के तहत आवेदन करना होगा| इस योजना के तहत केवल 20 से 40 वर्ष की महिलाएं आवेदन कर सकती हैं|
नोट :- यह योजना केवल कुछ राज्यों जैसे हरियाणा, गुजरात, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार आदि में लागू की गई है और बहुत जल्द ही इस योजना को पूरे देश में लागू किया जाएगा|
फ्री सिलाई मशीन योजना 2020 Overview
योजना का नाम | प्रधानमंत्री फ्री सिलाई मशीन योजना 2020 |
आरम्भ किया गया | प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा |
लाभार्थी | शहर और ग्रामीण क्षेत्र के महिलाएं |
उद्देश्य | सिलाई मशीन उपलब्ध कराकर रोजगार प्रदान करना |
श्रेणी | केन्द्रीय सरकारी योजनाएं |
आवेदन प्रक्रिया | ऑफलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | https://www.india.gov.in/ |
फ्री सिलाई मशीन योजना 2020 का मुख्य उद्देश्य
केंद्र सरकार द्वारा शुरू कि गई इस योजना का मुख्य उद्देश्य शहर और ग्रामीण क्षेत्र के आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना हैं| इस योजना का लाभ प्राप्त कर सभी महिलाएं की स्थिति में भी सुधार आएगा| फ्री सिलाई मशीन प्राप्त कर के सभी घर बैठे ही अपना खुद का रोजगार शुरू कर सकती हैं| और सिलाई मशीन की मदद से वे सभी महिलाएं अच्छी आमदनी इकठा कर सकते हैं|
फ्री सिलाई मशीन योजना 2020 की पात्रता
- इस योजना के तहत आवेदन करने वाली महिलाओं की आयु 20 से 40 वर्ष होनी चाहिए|
- इस मुफ्त सिलाई मशीन 2020 के तहत, कामकाजी महिलाओं के पति की वार्षिक आय 12000 रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए|
- देश की केवल आर्थिक रूप से कमजोर महिलाएँ प्रधानमंत्री मुफ्त सिलाई मशीन 2020 के तहत पात्र होंगी|
- देश की विधवा और विकलांग महिलाएं भी इस योजना का लाभ उठा सकती हैं|
प्रधानमंत्री फ्री सिलाई मशीन योजना के लाभ
- इस योजना के तहत, देश की सभी कामकाजी महिलाओं को सरकार द्वारा मुफ्त सिलाई मशीन प्रदान की जाएगी|
- देश की महिलाएं निशुल्क सिलाई मशीन प्राप्त करके घर बैठे लोगों के कपड़े प्राप्त करके अच्छी आय अर्जित कर सकती हैं|
- देश के ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों की महिलाओं को इस योजना के तहत शामिल किया जाएगा|
- देश की गरीब महिलाओं को इस योजना के माध्यम से रोजगार के अवसर प्रदान किए जाएंगे|
- प्रधानमंत्री मुफ्त सिलाई मशीन 2020 के तहत, केंद्र सरकार द्वारा 50000 से अधिक महिलाओं को हर राज्य में मुफ्त सिलाई मशीन प्रदान की जाएगी|
- इस योजना के माध्यम से, देश की महिलाओं को रोजगार के लिए प्रेरित करना और महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना है|
प्रधानमंत्री फ्री सिलाई मशीन योजना 2020 के लिए एप्लीकेशन फॉर्म कैसे भरें ?
यदि आप भी इस फ्री सिलाई मशीन योजना के तहत पात्र हैं तो सिलाई मशीन प्राप्त करने के लिए निचे दिये गये प्रक्रिया के अनुसार एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं:-
- सबसे पहले भारत सरकार की ऑफिसियल वेबसाइट पर विजिट करें|
- इसके होम पेज पर आपको “फॉर्म” सेक्शन पर क्लिक करना हैं|
- वहां से आपको Application form for free supply of Sewing Machines के लिंक पर क्लिक करना हैं|
- वहां से आप सिलाई मशीन रजिस्ट्रेशन फॉर्म डाउनलोड कर लें|

- अब रजिस्ट्रेशन फॉर्म मे पूछी गई सभी जानकारी जैसे की नाम ,पता ,मोबाइल नंबर ,आधार नंबर भर दें|
- फॉर्म भरने के बाद आवश्यक दस्तावेजों के साथ सम्बंधित कार्यालय (ब्लाक) मे जाकर जमा करना होगा|
- इसके बाद आपके फॉर्म को कार्यालय के अधिकारी द्वारा सत्यापन किया जायेगा|
- सत्यापन करने के बाद आपको मुफ्त सिलाई मशीन प्रदान की जाएगी|
फ्री सिलाई मशीन आवेदन फॉर्म डाउनलोड करें | यहाँ क्लिक करें |
ऑफिसियल वेबसाइट | https://www.india.gov.in/ |
पीएम सिलाई मशीन स्कीम 2020 के दस्तावेज़
- यदि कोई महिला विधवा है तो उसका निराश्रित विधवा प्रमाण पत्र
- यदि विकलांग है तो विकलांग चिकित्सा प्रमाण पत्र
- आवेदिका का आधार कार्ड
- सामुदायिक प्रमाण पत्र
- आयु प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- पहचान पत्र
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
इस प्रकार आप सभी फ्री सिलाई मशीन योजना के लिए आवेदन फॉर्म भर सकते हैं| आवेदन फॉर्म स्वीकार हो जाने के बाद आप सभी को कुछ ही दिनों मे सिलाई मशीन प्रदान की जायेगी| यहाँ हमने आपको फ्री सिलाई मशीन योजना से जुडी सभी जानकारी प्रदान की हैं|
यदि आपको अभी प्रधानमंत्री सिलाई मशीन योजना से समबन्ध मे कोई जानकारी चाहिये तो आप निचे कमेंट बॉक्स मे अपना सवाल पूछ सकते हैं| केंद्र सरकार द्वारा ऐसे ही योजना के बारे मे जानकारी प्राप्त करने के लिए इस पेज को बुकमार्क जरुर कर लें|
married hona jaruri h kya is form ke liye girls ke liye nhi h ye
Sahar me ye fram kaha Jama hoga
Free saving masen
Free saving masen
Is this for girls or boys …nd where to submit this form
Mai mishin shik gayi hu muje lene me adchan aa rahi hai ye machin mill jayegi kya