Sarkari News Sarkari Yojna Hindi

PM किसान किसान योजना के नए लिस्ट में कट गए हजारों के नाम, चेक करें आपको 2000 मिलेगा की नहीं

PM Kisan Samman Nidhi Yojana List :- केंद्र सरकार ने अगस्त के महीने मे किसान योजना के तहत दिए जा रहे हैं अगली क़िस्त की नई लाभार्थी सूची जारी कर दी हैं|आपको बता दें सभी लाभार्थिओं के बैंक खाते मे पैसे भेजने से पहले केंद्र सरकार एक सूची जारी करती हैं, जिन किसान लाभार्थी का नाम इस सूची मे शामिल होता हैं सिर्फ उन्हें ही इस योजना के तहत एक क़िस्त के 2000 रूपये भेजे जाते हैं| लेकिन इस बार केंद्र सरकार द्वारा जारी की गई लाभार्थी सूची मे बड़े बदलाव हुए हैं, आज हम आप सभी के साथ इसी बदलाव की पुरी जानकारी प्रदान करेंगे|

देश के लगभग सभी किसान इस प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के बारे मे जानते हैं और कई किसान इस योजना का लाभ ले रहे हैं| बहुत से ऐसे किसान भी हैं जिन्होंने ने लाभ लेने के लिए आवेदन भी किया हैं| अभी तक इस योजना के तहत पाँच क़िस्त सभी लाभार्थिओं के बैंक खाते मे भेजी जा चुकी हैं| अब खबर ये आ रही हैं की केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थियों की नयी सूची जारी की हैं| इस सूची देश के कई किसानो के नाम काट दिए गए हैं|

प्रधानमंत्री किसान योजना की नई सूची मे देश के लगभग 65 हजार किसानो के नाम हटा दिए गए हैं| इन नामो के हटाए जाने के बाद नई सूची जारी की गई हैं और कहा गया हैं की इस सूची मे जिन किसानों का नाम शामिल होगा सिर्फ उन्ही के खाते मे पैसे भेजे जाएंगे| इसलिए यदि आप भी इस योजना के तहत पंजीकृत हैं या आपने आवेदन किया हैं तो आप इस सूची मे अपना नाम देख सकते हैं| यदि आपका नाम इस सूचि में नहीं है तो आपको इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा|

ये भी देखें :- बिहार छत पर बागवानी योजना 2023: यहाँ से भरे आवेदन फॉर्म Rooftop Gardening

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना

पीएम किसान योजना की शुरुआत हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा पिछले वर्ष किया गया था| इस योजना का लाभ देश के उन किसानों को दिया जाता हैं जो आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण कृषि नहीं कर पाते हैं| ऐसे किसानों को केंद्र सरकार कृषि जारी रखने के लिए थोड़ी मदद करती हैं| पहले इस योजना का लाभ 2 हेक्टेयर या उसे कम कृषि योग्य भूमि वाले किसानों को ही मिलता था लेकिन इसमें विस्तार करते हुए सभी किसानों को शामिल कर लिया गया हैं|

आपको बता दें इस पीएम किसान योजना के तहत हर साल 6000 हजार रुपए उनके बैंक खाते में केंद्र सरकार द्वारा ट्रांसफर किये जाते है| यह रूपये सभी किसानों के बैंक खाते मे 3 किस्तों मे दी जाती हैं| अब यदि आप इस योजना तहत पंजीकृत हैं तो सरकार द्वरा जारी की गई लाभार्थी सूची मे अपना नाम देख सकते हैं|

ये भी देखें :- 65000 से ज्यादा किसानों को नहीं मिलेगी 2000 रुपए की किस्त, जानिए क्यों?

पीएम किसान योजना लाभार्थी सूची मे ऐसे देखें अपना नाम

देश के सभी किसान केंद्र सरकार द्वारा जारी की गई लाभार्थी सूची मे अपना नाम देख सकते हैं| यदि आपका नाम इस सूची मे रहा तो आपके बैंक खाते मे यह राशी भेजी जाएगी अन्यथा नहीं| अब हमने लाभार्थी सूची मे अपना नाम देखने की पुरी प्रक्रिया शेयर की हैं :-

  • सबसे पहले आप सभी को पीएम किसान योजना की ऑफिसियल वेबसाइट पर विजिट करें|
  • इसके होमपेज पर “फार्मर कार्नर” के टैब पर क्लीक करें|
  • इस टैब के अन्दर “Beneficiary List” के का आप्शन दिखेगा, उस पर क्लिक करें|
  • इसके बाद एक नया पेज खुलेगा जिसमे आपको अपना राज्य , जिला , तहसील / ब्लॉक और अपने गांव का चयन करना होगा|
  • सभी चीजे भरने के बाद गेट रिपोर्ट पर क्लिक करें|
  • इसके बाद एक लाभार्थी सूची खुलेगी|
  • इस सूची मे आप अपना नाम खोज सकते हैं|

इस प्रकार आप सभी पीएम किसान योजना की लाभार्थी सूची देख सकते हैं| इस सूची मे अपना नाम देख लें| यदि इस सूची मे आपका नाम हैं, तो आने वाले समय मे आपको इसका लाभ मिलता रहेगा अन्यथा नहीं तो आपका नाम भी इस योजना से हटा दिया गया हैं, और आपको अब लाभ नहीं मिलेगा|

यदि आपको अभी भी इस योजना से सम्बंधित कोई सवाल हैं| तो आप सभी निचे कमेंट कर के अपना सवाल हमसे पूछ सकते हैं| केंद्र सरकार द्वरा शुरू की गई ऐसी ही योजना के बारे जानकारी प्राप्त करने के लिए हमारे वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं|

ये भी देखें :- फ्री सिलाई मशीन योजना | जानिए कैसे प्राप्त कर सकते हैं Free Silai Machine

पीएम किसान हेल्पलाइन नंबर

अगर किसानों के पास पीएम किसान सम्मान निधि योजना के बारे में कोई प्रश्न है, तो वे सीधे टोल-फ्री नंबर पर संपर्क कर सकते हैं जो कि 011-23381092 है या pmkisan-ict@gov.in पर अपने प्रश्न भेज सकते हैं|

Leave a Comment